फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतगणना की तैयारियों का प्रेक्षक ने देखा हाल

Mon, 03 Jun 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले मतगणना की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रेक्षक सामान्य जनक प्रसाद पाठक और डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों मेंहदावल, खलीलाबाद व धनघटा की मतगणना के लिए बनाए गए अलग-अलग कक्षों में पहुंचकर सुचारू, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए आवश्यक सुविधाओं व्यवस्थाओं एवं संसाधनों को देखा। उन्होंने संबंधित एआरओ से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मतगणना स्थल पर काउंटर, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा का संचालन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कूलर, पंखे आब्जर्वर रूम, मीडिया सेंटर, प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। प्रेक्षक जनक प्रसाद पाठक ने कहा कि मतगणना स्थल पर जो भी कार्य अभी अवशेष हैं उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, अपर एसडीएम रमेश चन्द्र, एसडीएम संजीव राय, एसडीएम डाॅ. सुनील कुमार, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय, सहायक अभियंता पीडब्लूडी विमल कुमार, ईओ खलीलाबाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें