फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एवं बेंच वादकारियों को उचित न्याय दिलाने का काम करता है : तहसीलदार
विज्ञापन

-तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बार एवं बेंच के बीच समन्वय ही वादाकारियों को उचित व जल्द न्याय दिलाने का काम करता है। यह बातें शुक्रवार को तहसीलदार निशा श्रीवास्तव ने तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया में बार और बेंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। देश के विकास व समाज को जागरूक करने में विशेष रूप से अधिवक्ताओं को योगदान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पर समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। सस्ता और सुलभ न्याय दिलाना अधिवक्ताओं का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। छोटे व अन्य विवाद को जल्द सुलझने से न्यायालय में वादों की संख्या में कमी आएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल राय समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रतिबद्धता जताई। शपथ ग्रहण करने वालों में महामंत्री इस्लामुद्दीन अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकबर अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम माहेश्वर त्रिपाठी व द्वितीय मनीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री प्रथम इशरत अली, द्वितीय नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रामशब्द यादव व विजय कुमार मिश्र शामिल रहे। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद, राजकुमार मिश्र, राजेश तिवारी, विनोद राव, परमात्मा प्रसाद पांडेय, परशुराम मिश्र, दिलीप कुमार भट्ट, बीडी राय, लक्ष्मीकांत पाठक, गणेश पांडेय, राम मिलन यादव, परमात्मा पाण्डेय, मतिबर पाण्डेय, रामप्रसाद पाठक, मुरारी यादव और राम प्रसाद मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विधायक ने अधिवक्ता भवन का किया लोकार्पण
मेंहदावल। विधायक राकेश सिंह बघेल ने शुक्रवार को मेंहदावल तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि वादकारियों को उचित न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी का सिपाही होने की वजह से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अधिवक्ता भवन होने से अधिवक्ताओं को बैठने का उचित स्थान मिला है।
विज्ञापन

विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने गरीबों के लिए काफी योजनाएं संचालित किया है। जिसका लाभ हर गरीब पात्रों को मिल रहा है। पीएम और सीएम की बढ़ती लोकप्रियता से जनता का रूझान भाजपा की ओर टिक गया है। जनता फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगी। इस अवसर पर तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोपाल राय, विनोद राव, दिलीप भट्ट, बसंत तिवारी, राजकुमार मिश्र, गोपाल प्रसाद, इस्लामुद्दीन अंसारी, बीडी राय, लक्ष्मीकांत पाठक, गणेश पांडेय, राम मिलन यादव, परमात्मा पांडेय, मतिबर पांडेय, रामप्रसाद पाठक, मुरारी यादव, राम प्रसाद मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें