विधान सभा में संस्कृत में शपथ लेते धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
धनघटा विधायक ने विधानसभा में संस्कृत में ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विधानसभा क्षेत्र धनघटा (सुरक्षित) से भाजपा विधायक बने गणेश चंद चौहान सोमवार को विधानसभा में संस्कृत में शपथ लिया तो पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विधायक का संस्कृत में शपथ लेना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विकासखंड हैंसर बाजार के पतिजीव गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत गणेश चंद चौहान जब नौकरी से त्यागपत्र देकर भाजपा से चुनावी मैदान में उतरे तो उनके हिम्मत की लोग दाद देने लगे। भाजपा के मजबूत संगठन और राष्ट्रीय नेतृत्व की जनहित की नीति के सहारे गणेश चौहान अपने प्रतिद्वंदी सपा के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान को पराजित कर विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हो गए। गरीब परिवार से निकले गणेश चंद चौहान सोमवार विधानसभा में संस्कृत में शपथ ली। भाजपा नेता फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, संजय बहादुर सिंह राठौर, राजन राय, ओम प्रकाश राय, दिलीप राय, नितेश राय, दुर्गा राय, रणविजय सिंह, डब्लू यादव, नरेंद्र पांडे, उमापति सिंह आदि ने कहा कि गणेश चंद्र चौहान ने संस्कृत में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति की मान बढ़ाकर धनघटा क्षेत्र का अलग से पहचान दिलाई है।