फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नर्सिंग छात्रा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

Wed, 05 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र की नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला
विज्ञापन

- बिहार के पूर्व मंत्री, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी भी पहुंचे
- परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग कर रहे थे


धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी नर्सिंग छात्रा के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को पांचवें दिन भी नहीं हो पाया। परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए मनाने की प्रशासन और बिहार के पूर्व मंत्री वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने भी कोशिश की। देर शाम तक मान-मनव्वल का प्रयास होता रहा। परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर प्रशासन ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति दी। रात करीब नौ बजे शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
धनघटा क्षेत्र की एक गांव निवासी 21 वर्षीय छात्रा कोतवाली खलीलाबाद के के एक मोहल्ले में रहकर नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने छात्रा की हत्या करने का आरोप धनघटा क्षेत्र के उमरिया बाजार निवासी एक युवक और छात्रा के सहेली पर लगाते हुए उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का मांग किया। घटना के तीन दिन बाद कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने उमरिया बाजार निवासी अनू अग्रहरि और उसकी सहेली के विरुद्ध हत्या समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली लेकिन पोस्टमार्टम के बाद भी छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। गांव वालों का कहना है कि छात्रा के पिता कहीं बाहर रहते थे, वह भी बुधवार को घर आ गए। बुधवार दोपहर से छात्रा के परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कराने की कोशिश प्रशासन करता रहा लेकिन देर शाम तक परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग करते रहे। परिजनों को मनाने का प्रयास वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी भी करते दिखे गए, लेकिन परिजन उनके भी बात को अनसुना करते हुए ताबूत मंगाकर शव को रखवा दिए। परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर प्रशासन ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति दी। रात करीब नौ बजे शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें