फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय धनघटा को भेजा गया नोटिस

विज्ञापन
धनघटा स्थित रजिस्टरी कार्यालय । संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय धनघटा को भेजा गया नोटिस
विज्ञापन

- कूटरचित अभिलेख से फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का मामला
- अधिकारियों- कर्मचारियों की सूची के साथ ही बैनामे का मूल अभिलेख मांगा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही गांव निवासी की लंदन में रहने के दौरान कूट रचित दस्तावेज के आधार पर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय धनघटा को नोटिस भेजा है। अधिकारियों- कर्मचारियों की सूची के साथ ही बैनामे का मूल अभिलेख मांगा है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के साथ भूमाफिया की कुंडली खंगाल रही है।
एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि छितही गांव निवासी सहाब अहमद पुत्र अकबाल अहमद परिवार के साथ करीब पांच साल से लंदन में रहते हैं। सहाब अहमद की जमीन को फर्जी आधार कार्ड के सहारे बेच दिया गया है। इस मामले में राशिद अली, जावेद अहमद, सेराज अहमद खान, जबीउल्लाह, अजय कुमार उर्फ राना, दस्तावेज लेखक अधिवक्ता महेंद्र सिंह और रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रजिस्टार कार्यालय धनघटा को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें रजिस्ट्री कार्यालय में कौन -कौन अधिकारी- कर्मचारी तैनात हैं, उनके नाम और पद की सूची मांगी गई है। इसके साथ ही बैनामे का मूल अभिलेख मांगा है। उसके बाद ही विवेचना से तय होगा कि इसमें रजिस्ट्री कार्यालय के कौन-कौन लोग आरोपी बनेंगे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस की विवेचना से जब रजिस्ट्री कार्यालय के जो लोग आरोपी बनाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वैसे रजिस्ट्री को तोड़ने के लिए सिविल कोर्ट में वाद दायर करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें