फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर चस्पा हुई नोटिस

विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा करती महुली पुलिस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर चस्पा हुई नोटिस
विज्ञापन

- छेड़खानी, गैंगरेप, दलित उत्पीड़न में वांछित है राजेश यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली पुलिस सोमवार को छेड़खानी, गैंगरेप, दलित उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित चल रहे जमुनी कला गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया है। डुग्गी- मुनादी कर ग्रामीणों को जानकारी दी। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसओ महुली केडी सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जमुनी कला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के खिलाफ छेड़खानी, गैंगरेप, जानमाल धमकी व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा है। वांछित कोर्ट में भी पेश नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी राजेश यादव के दरवाजे पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा की गई। डुग्गी-मुनादी भी की गई। निर्धारित तिथि के भीतर न्यायालय पेश नहीं होने पर अगली कार्रवाई कुर्की की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें