फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनोनीत सभासदों ने ईओ को दिया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगरपंचायत मगहर के मनोनीत सभासदों ने नगर की विभिन्न समस्याओं, विकास के कार्यों से संबंधित सोमवार को अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह को पत्र सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन


मनोनीत सभासद गौरव निषाद व इंजीनियर अरुण कुमार गुप्त ने जनहित के मुद्दों को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिए पत्र में कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में सिटीजन चार्टर लगाए जाएं, जिससे प्रत्येक कार्य की समय-सीमा स्पष्ट हो सके। साथ ही नगर पंचायत की बैठकों में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और संभव होने पर बैठकों का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण कराने की भी बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिस वार्ड में कार्य हो रहा हो, वहां सूचना बोर्ड लगाकर योजना, लागत और कार्य की दूरी जैसी जानकारी सार्वजनिक की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें