- डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मतदेय स्थलों व बूथों को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि सभी मतदेय स्थलों व बूथों पर एएमएफ की व्यवस्था सुचारू व व्यवस्थित कर लिए जाएं। कहा कि संबंधित नोडल अधिकारी रेडी-टू-पोल के लिए प्रत्येक मतदेय स्थलों पर पहुंचने के रास्ते में बिजली के तार आदि को ठीक कर लिए जाएं।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मतदेय स्थलों का भ्रमण चार अप्रैल तक किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों से एक-एक कर निर्वाचन कार्य से संबंधित उजिम्मेदारी सौपी। बैठक में एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चंद केसरवानी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक समेत अन्य मौजूद रहे।
ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व निगरानी बेहतर की जाए
डीएम ने कहा कि ईवीएम मशीनों के मैनेजमेंट, सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित रखी जाए। सभी नोडल अधिकारी कार्यों व उत्तरदायित्वों से संबंधित जारी होने वाले समस्त पत्रों पर नजर बनाए रखते हुए उसके कार्रवाई सुनिश्चित करें। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन आदि से संबंधित प्रकरणों को दर्ज करें। साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदेय स्थलों के प्रथम भ्रमण के दौरान ही सभी व्यवस्थाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करा लें।