फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटिपूर्ण बिल की शिकायत पर एक्सईएन पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
बघौली के बढया गाँव मे चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुनते नोड्ल अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
त्रुटिपूर्ण बिल की शिकायत पर एक्सईएन पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

बघौली। नोडल अफसर अनिल कुमार द्वितीय ने बुधवार शाम को बघौली ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत बढ़या में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान बिजली बिल त्रुटिपूर्ण भेजे जाने की शिकायत मिली तो एक्सईएन पर नोडल अफसर ने नाराजगी जताई। गांव में कैंप लगाकर त्रुटिपूर्ण बिल में सुधार किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोडल अफसर ने बढ़या में पहले तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों की छह गर्भवती महिलाओं से पूछताछ की। इसके साथ ही दो बच्चों को खीर खिला कर अन्न प्राशन किया। विद्युत समस्या के बारे में पूछा तो बताया कि गया 255 कनेक्शन में 28 बडे बकाएदार है, जो बिल जमा नहीं कर रहे है। वहीं उपभोक्ता ने गलत बिल भेजने की शिकायत की। एक्सईएन पर नाराजगी जताते हुए गांव में कैंप लगा कर त्रुणिपूर्ण बिल में सुधार किए जाने की जरूरत जताई। करौदा गांव में तीन माह से जले ट्रांसफार्मर के नहीं बदले की सूचना पर नाराजगी जताई और तत्काल बदले जाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय बढ़या में सहायक अध्यापक प्रकाश गुप्त ने बताया कि यहां मात्र 45 छात्र है। जिस पर नोडल अधिकारी ने कम छात्रों की समस्या का कारण पूछा। बढया गांव में लगे 28 इंडिया मार्का हैंडपंप में दो खराब मिले। जिसे ठीक कराने का आश्वासन ग्राम प्रधान गिरजेश पाठक ने दिया। गांव में कुल 33 प्रधानमंत्री आवास, 295 पंजीकृत किसान मिले। जबकि पांच का रजिस्टेशन नहीं हुआ था। शत्रुघ्न पांडेय ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री सम्मान निधि की पहली किस्त नहीं आई है। जिस पर नोडल अफसर ने समस्या दूर कराने का निर्देश दिया। इसी तरह खलीलाबाद के डागबंगले में ईओ, एसडीएम के साथ बैठक कर शहर की सुंदरता के लिए चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें