हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
- बस्ती जिले के जिगनादेव गांव का रहने वाला है युवक
- भरपही गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे चंद्रकेश
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर स्थित समरधीर बाबा मंदिर तिराहे के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मगहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जिगना देव गांव निवासी चंद्रकेश चौधरी (28) पुत्र रामकरन चौधरी मंगलवार देर शाम बाइक से गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह मगहर हाईवे स्थित समरधीर मंदिर तिराहे के पास पहुंचे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज केएन शाही ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान चंद्रकेश पुत्र रामकरन निवासी जिगिना देव थाना लालगंज जिला बस्ती के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।