फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर की आबादी को शुद्ध पेयजल की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत हरिहरपुर की आबादी को शुद्ध पेयजल की दरकार
विज्ञापन

कुल 2,324 घरों में सिर्फ 232 को दिया गया है वाटर कनेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर की बड़ी आबादी शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित है। नगर में स्थित 2,32 घरों के सापेक्ष सिर्फ 232 घरों को ही वाटर सप्लाई का पानी मुहैया कराया जा रहा है। जगदीशपुर में नया ओवर हेड टैंक बनकर तैयार है, लेकिन उसे चालू नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

कुल दस वार्डों में बंटे नगर पंचायत हरिहरपुर के नब्बे फीसदी घरों को अब तक शुद्ध पेयजल नहीं मुहैया हो सका है। नगर में पानी की सप्लाई 500 किलोलीटर क्षमता की बनी टंकी के भरोसे ही चल रही है। जबकि जगदीशपुर में बनकर तैयार दूसरा वाटर हेड टैंक को जल निगम ने नगर प्रशासन को हस्तांतरित नहीं किया है। 2011 की मकानों की गणना के हिसाब से नगर में कुल 2,324 मकान हैं, लेकिन आज नगर में सैकड़ों की संख्या में पीएम आवास बन जाने से नगर का आकार काफी बढ़ गया है। लोगों का आकलन है कि नगर में अब मकानों का आंकड़ा 2011 की गणना से करीब दो गुने हो गए हैं। वार्डों की पुरानी आबादी में स्थित मकानों के समीप वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है, लेकिन नई आबादी में अब तक वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी है। वार्डों की पुरानी आबादी वाले अब तक केवल 232 घरों में वाटर सप्लाई का कनेक्शन दिया जा सका है। नगर के रहने वाले विनोद, सभासद गंगा पटवा, वीरेंद्र यादव, राजू ने बताया कि नगर में पेयजल का संकट है। जगदीशपुर में बना टैंक अभी चालू नहीं हो सका है। नगर में स्थापित कुछ जगहों पर इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब हालत में है। नगर पंचायत लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने की दिशा में पहल नहीं कर रही है। अपर एसडीएम/प्रभारी ईओ रमेशचंद्र ने बताया कि जगदीशपुर में ओवर हेड टैंक बनकर तैयार हो गया है। जल निगम से संपर्क स्थापित किया गया है। जल्द ही नई पानी की टंकी से आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। जहां हैंडपंप खराब होंगे, उन्हें चिह्नित कर जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। जहां तक रहा सवाल कम संख्या में लोगों के कनेक्शन लेने का तो नगर में सर्वे कराएंगे। उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर लोगों को कनेक्शन दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें