फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच न कार्रवाई...सरेबाजार अवैध होर्डिंग बेशुमार

Sat, 24 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर सहित हाईवे पर जगह-जगह लोगों के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। सड़क किनारे लगे यह होर्डिंग मौसम के हल्के से बदलाव में ही टेढ़े हो गए हैं। आंधी-पानी का मौसम शुरू होने का है। ऐसे में यह होर्डिंग दुर्घटना के सबब बन सकते है।
विज्ञापन

इनमें से सिर्फ 45 यूनिपोल लगाने के लिए ही पालिका प्रशासन ने अनुमति दी है, जबकि क्षेत्र में 150 से ज्यादा होर्डिंग लगे हुए हैं। इसमें कई प्रभावशाली जन प्रतिनिधियों के भी होर्डिंग हैं, जहां हाथ डालने से जिम्मेदार कतरा रहे हैं। यही वजह यह है कि इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कुल 45 यूनिपोल का पंजीकरण हुआ है। जबकि हाईवे से लेकर पाालिका क्षेत्र में करीब 150 से ज्यादा होर्डिंग लगे हुए। इनमें से कई आंधी-बारिश के बाद खतरनाक स्थिति में आ गए हैं।
विज्ञापन

कई होर्डिंगों पर जन प्रतिनिधियों की भी फोटो लगी है, ऐसे में इन होर्डिंग को हटाने से नगर पालिका प्रशासन के जिम्मेदार कतरा रहे हैं। शहर में पुरानी सब्जी मंडी, गोला बाजार, एचआरपीजी कॉलेज, बैंक चौराहा, मेंहदावल बाईपास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के किनारे होर्डिंग लगाई गईं है। इसमें कहीं पर बिजली के पोल के सहारे तो कहीं पर बांस-बल्ली लगाकर होर्डिंग लगा दी गई है।
बेतरतीब ढंग से लगाई गई होर्डिंग की स्थिति यह है कि कई सड़क की तरफ झुक गईं हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसे में तेज हवा से कभी भी होर्डिंग गिर सकती है, जिससे बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें