फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहकारी समितियों पर खाद नहीं, भटक रहे किसान

Tue, 15 Jul 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंद पड़ा सहकारी समिति बिगरामीर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धान की रोपाई के बाद खाद की किल्लत ने किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। जिले की सरकारी समितियों पर डीएपी न मिलने के कारण किसानों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को उपज प्रभावित होने की चिंता सता रही है तो मजबूरन प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां महंगे दर पर खाद खरीदनी पड़ रही है जिस कारण किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। संवाद टीम के पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि जिन समितियों पर खाद है, वहां उसी क्षेत्र के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद दी जा रही है। बाहरी किसानों को खाद नही दी जा रही है। जिसके चलते किसान खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं।
बखिरा क्षेत्र में एक साधन सहकारी समिति के सचिव ने 10 जुलाई को खाद ब्लैक कराया था। जिला कृषि अधिकारी ने सचिव पर केस दर्ज कराया है। जबकि किसान खाद के लिए परेशान हैं। वहीं विभाग का दावा है कि खाद समितियों पर भेजी गई है। जहां पर नहीं है वहां भी जल्द ही खाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें