फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलहर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का नोटिस

Wed, 11 Oct 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बेलहर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नोटिस देती क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर ब्लॉक प्रमुख राधिका निषाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तलवार लटक गई है। बुधवार को 68 में से 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथपत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया।
विज्ञापन

डीएम ने शपथ पत्र का सत्यापन कराने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए छह नवंबर की तिथि तय कर दी। ब्लॉक प्रमुख राधिका निषाद सपा सरकार मेें मंत्री रहे लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के छोटे भाई की पत्नी हैं। 

क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद अली हुसेन की अगुवाई में नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य बुधवार को पूर्वाह्न नौ बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। सदस्यों ने डीएम ने मुलाकात की और ब्लॉक प्रमुख राधिका निषाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


उसके बाद 68 में से 39 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन पत्र दिया। डीएम ने शपथ पत्र देने वाले सदस्यों से बारी से पूछताछ की और सत्यापन के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए छह नवंबर की तिथि तय की।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद अली हुसेन ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख राधिका निषाद की मनमानी से सदस्यों में नाराजगी है। इस वजह से 39 सदस्यों ने शपथपत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि बेलहर ब्लॉक के 68 में से 39 सदस्यों ने शपथपत्र दिया है। आधे से अधिक सदस्यों के जरिए शपथ पत्र दिए जाने पर अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक और मतदान का प्रावधान है। एसडीएम मेंहदावल प्रफुल्ल त्रिपाठी की देखरेख में ब्लॉक सभागार बेलहर में छह नवंबर को पहले सदस्यों की बैठक में चर्चा और फिर मतदान कराए जाने की तिथि नियत की गई है। पुलिस फोर्स लगाए जाने के लिए एसपी को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें