फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान पुत्र पर फायरिंग के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Sun, 20 Jul 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक गेट पर चली गोली के मामले में प्रधान पुत्र पर फायरिंग के आरोपियों का सुराग अभी तक नही लग पाया है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। इसके बाद भी अभी तक उनका कुछ पता नही चल पाया है।
विज्ञापन

ब्लॉक गेट पर 16 जुलाई को करैली गांव के प्रधान पुत्र देवेंद्र यादव पर फायरिंग की घटना हुई। जिसमे वह घायल हो गए। घटना के बाद तहरीर मिलने पर बखिरा पुलिस ने पांच आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। वही उच्चाधिकारी की तरफ से पुलिस की दो टीम गठित करके फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। फायरिंग की घटना के बाद से ही आरोपी भूमिगत हो गए। पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं पुलिस ने आरोपियों के परिजन एवं उनके जान पहचान के लोगों से भी उनका टोह लेने में जुटी हुई है। पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम छापा मार रही है। घटना के पांच दिन बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि प्रधान संघ में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के वजह से आक्रोशित होकर सड़क पर उतरने की तैयारी में जुट हुआ है। एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये काम कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें