फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में नितीश प्रथम और नाजिस को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
एचआरपीजी ​कॉलेज के भूगोल विभाग में पोस्टर प्रतियोगिताको देखती डॉ नेहा सिंह-स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस पर ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता के उद्देश्य पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से ओजोन परत के महत्व तथा इसके संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नितीश ने प्रथम स्थान, नाजिस ने द्वितीय स्थान तथा रिजू एवं अर्चिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमर सिंह गौतम के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अमित भारती, डॉ. विजय कुमार मिश्रा एवं डॉ. सीपी शाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। छात्रों ने इस विषय पर जो पोस्टर के माध्यम से महत्व को बताया कि वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है। इस अवसर पर डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ. इंद्रजीत एवं डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें