संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर में बाइक की टक्कर से दो लोगों के घायल होने की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।
जहां मौजूद चिकित्सक की टीम ने घायलों का उपचार किया। घायलों की पहचान शोभनाथ राजभर निवासी भरटोलिया, थाना महुली और नंगा राजभर निवासी बनौली, थाना बेलहरकला के रूप में हुई। पीआरवी कर्मियों ने घटना की जानकारी महुली पुलिस को भी दी। पुलिस की सक्रियता से घायलों को समय से उपचार हो गया और कोई अप्रिय घटना नही हुई। संवाद