स्टेडियम में हैंडबाल का ट्राॅयल देतीं खिलाड़ी-
संतकबीरनगर। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती और महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्राॅयल्स मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। अब यह खिलाड़ी मंडलीय ट्राॅयल में बस्ती जाएंगे।
उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि खेल निदेशालय के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती, राज्य स्तरीय महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्राॅयल कराया गया है। कुश्ती में नौ खिलाड़ी सफल हुए। जिसमे शुभम यादव, सचिन गोस्वामी,सुधीर यादव, देव, अभिषेक यादव, इंद्र मणि यादव, आदित्य चौरसिया, अनुराग राय, विवेक यादव मंडलीय ट्राॅयल के लिए चयनित हुए।
इसके साथ ही हैंडबाॅल में अनन्या, रिया मौर्या, कुमारी प्रिया, अंकिता, शिद्धवी, रोशनी, गरिमा चौरसिया, अंशिका जायसवाल, माधवी पाण्डेय, अंजली राय का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 28 और 29 जुलाई को गोरखपुर में आयोजित होगी। इसके साथ ही हैंडबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित हो रही है। बताया कि मंडलीय ट्राॅयल में सफल खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।