फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, 3,489 लोग मिल चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, 3,489 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले में कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 1,565 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3,489 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर क्षेत्र में दो, मेंहदावल क्षेत्र में तीन, सेमरियावां में दो और हैंसर क्षेत्र में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 1,565 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3,489 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3,408 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 37 एक्टिव केस है, जिसमें 25 होम आइसोलेट हैं और 12 व्यक्ति एमसीएच विंग में भर्ती हैं। 690 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें