जिलाअस्पताल में प्रशिक्षण के समापन अवसर पर स्टाप नर्स को प्रमाण पत्र देते अपरसीएमओं। संवाद न्यू
- फोटो : KHALILABAD
प्रशिक्षण के समापन पर स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल के सीएमएस सभागार में चल रहे 21 दिवसीय आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स व एएनएम के प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि 1.8 किग्रा के वजन वाले बच्चे को एसएनसीयू में रखा जाता है। ऐसे बच्चों को भी इस पर रखा जाता है, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही हो। उन्होंने बताया कि 1.8 से लेकर ढाई किग्रा तक के कम वजन वाले बच्चों को विशेष परवरिश की जरूरत होती है। ऐसे बच्चे स्वस्थ श्रेणी के नहीं माने जाते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने कहा कि जिस प्रकार कंगारू अपने बच्चे की परवरिश करती है, उसी प्रकार महिलाओं को बच्चे की परवरिश करनी चाहिए ताकि बच्चे को कोई खतरा न हो सके। कंगारू मां अपने बच्चे को त्वचा की झोलीनुमा आवरण में रखकर इधर- उधर जाती है। लेकिन इससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं हो सकता है। इसी तरह से महिलाओं को भी बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित रखना होगा।
इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त डॉ. ऋचा त्रिपाठी, डॉ. रेनू यादव, डॉ. फिरदौस, डॉ. कौसर, स्टाफ नर्स रजनी, ललिता, स्नेहलता, प्रीति पांडेय को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान राधिका पाठक, ऋतु मिश्रा, निर्मला समेत अन्य मौजूद रहे।