संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आज लखनऊ लोक भवन ऑडिटोरियम में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रदेश के नव चयनित 1112 कनिष्ठ सहायकों एवं 22 एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण एनआईसी में हुआ।
विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एनआईसी सभागार में सात कनिष्ठ सहायकों व एक एक्सरे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। जन प्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।