सेमरियावां। क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की नौ सितंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक तिथि 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ब्लाॅक सभागार में निर्धारित की गई है।
बीडीओ सेमरियावां धर्मेश चंद्र पांडेय ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की गई थी। 6 सितंबर को थानाध्यक्ष दुधारा ने पत्र देकर नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे ब्लाॅक सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त किया है। जिस पर ब्लाॅक प्रमुख मजहरूननिशा ने सोमवार को पत्र के माध्यम से नौ सितंबर की बैठक स्थगित कर 25 सितंबर को कराए जाने को कहा गया। बैठक एजेंडा पूर्ववत रहेगा। संवाद