फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जश्न के साथ होगा नए साल का स्वागत...पुलिस भी सतर्क

Mon, 30 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ए साल की तैयारी को लेकर मगहर में लग रहा बड़ा वाला झूला।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नव वर्ष 2025 के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। नए साल पर किसी तरह का कोई विवाद न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कहीं पर जश्न के दौरान किसी तरह का विवाद व अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। सादी वर्दी में सिपाहियों के साथ ही आउटर क्षेत्र में भी पुलिस पिकेट की व्यवस्था की गई है।
बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों में नए वर्ष को लेकर उत्साह का माहौल दिख रहा है। कुछ लोगों ने जहां साधारण तरीके से इसे मनाने का प्लान किया है, तो वहीं कुछ वृहद तरीके से इसे मनाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कबीर निर्वाण स्थली पर नव वर्ष का खासा उत्साह देखा जाता है। इस उत्साह को देखते हुए इस वर्ष झूले वालों के साथ खान-पान की दुकानों वाले भी नव वर्ष से पहले ही पहुंच गए हैं।
नए साल पर यहां पर बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक के लिए झूले आदि लगाए गए हैं।
12 एकड़ में फैली निर्वाण स्थली में सैलानियों को बैठने के लिए बेहतर स्थान हैं। इसलिए यह नए साल पर उनके लिए काफी मुफीद स्थान है। इसके अतिरिक्त विभिन्न मंदिरों और बखिरा झील पर भी लोग नव वर्ष का पिकनिक मनाने के लिए जाते हैं।
31 दिसंबर को हुई थी रघुराम की हत्या : वर्ष 2010 में 31 दिसम्बर की रात में महुली थानाक्षेत्र के नीबा होरिल गांव के निवासी रघुराम सिंह की डीघा बाईपास स्थित एक ढाबे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उनके साथियों ने ही शराब के नशे में हुई कहासुनी के दौरान कर दी थी। तभी से जिले की पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें