फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवीन सब्जी मंडी अव्यवस्था की शिकार...व्यापारी परेशान

Tue, 14 Jan 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवीन सब्जी मंडी की टूटी सड़क।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवीन सब्जी मंडी परिसर में व्यापारी सुविधाओं का अभाव झेल रहे हैं। यहां की सड़कें बदहाल हैं, तो जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं है। परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

दुर्गंध के चलते व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों को सुविधाएं देने की बात कहकर लाया गया था, लेकिन अब तक व्यापारियों को सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।
जनपद मुख्यालय के सरैया में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर नवीन मंडी स्थापित है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इसके बाद भी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कूड़ा उठाने की बेहतर व्यवस्था न होने से मंडी में दिन भर दुकानें लगाने वाले दुकानदार शाम को खराब सब्जी व फल परिसर में ही फेंक देते हैं, जिसमें सड़न होती है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मंडी के उत्तर तरफ की टूटी दीवार बनवा दी गई है, लेकिन गंदगी से अब भी राहत नहीं मिली है।
नवीन मंडी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी, तब इस पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च हुए थे। नवीन मंडी बनने के बाद काफी दिनों तक यहां व्यापारी नहीं आए तो प्रशासन ने सुविधाएं बढ़ाने की बात कहकर उन्हें यहां शिफ्ट कराया। यहां पर थोक में फल, सब्जी की थोक बिक्री होती है। बदहाल सड़कों के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें