फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नया सत्र शुरू, तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत

Tue, 01 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते बीएसए
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में शैक्षिक सत्र 2025-26 का आगाज मंगलवार को हुआ। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। जिसमे बच्चों ने लोगों से अधिक से अधिक नामांकन के लिए अपील की। डाॅयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए अमित सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय डीघा, कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद के साथ आसपास के विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों द्वारा हाथों में तख्ती लेकर लोगाें को नामांकन के प्रति जागरूक किया। विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा बालिकाओं को निशुल्क पाठ-पुस्तिका का वितरण किया गया। उन्होंने कहाकि रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाना है। रैली की समाप्ति जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के परिसर में हुई। जहां पर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया।
स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जगत जायसवाल, बीईओ जनार्दन यादव, इंद्रेश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में पौली प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय पौली में विद्यार्थियों की रैली भी निकाली गई। पौली, बुजुर्गवार, नकही नगुई , शनिचरा बाजार, कटहां भिटहां में बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमित सिंह, विनोद कुमार, इकबाल अहमद, शमा परवीन, कल्पना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोसया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कुल 15 बच्चों का नवीन प्रवेश किया गया। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार अभिभावकों में नामांकन को लेकर जागरूकता दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऋषि शंकर यादव, देवी चरन, रमेश, सुमित्रा, प्रेमा, पुष्पा, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें