फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्थापित होगी एनसीसी की बटालियन, छात्राें को सेना में जाने का मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

Sat, 28 Sep 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बटालियन की स्थापना के लिए चाहिए 3520 कैडेट्स
विज्ञापन

- जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में एनसीसी बटालियन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों से जूनियर डिवीजन में 50 और सीनियर डिवीजन 80 कैडेट्स को तैयार करने को कहा है ताकि यूनिट की स्थापना हो सके। इसके स्थापना होने से छात्राें को सेना और विभागों में जाने को लेकर बेहतर प्लेटफाॅर्म मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में एनसीसी यूनिट की स्थापना के लिए 3520 कैडेट्स का नामाकंन होना जरूरी है। एनसीसी के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए बेहतर अंक मिलता है और उन्हें वरीयता दी जाती है। जिले में अभी मात्र तीन माध्यमिक स्कूलों में ही एनसीसी का कोर्स है। ऐसे में जिला सैनिक कल्याण एवं पूर्नवास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल वीके शुक्ल ने डीआईओएस को पत्र लिखकर एनसीसी बटालियन के स्थापना की बात कही है। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने पत्र का संज्ञान लेते हुए समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि जिले में एनसीसी में छात्रों की संख्या कम है। ऐसे में बटालियन की स्थापना के लिए कुल 3520 की संख्या होनी चाहिए। हर विद्यालय में जूनियर डिवीजन में 50 कैडेट्स और सीनियर डिवीजन में 80 कैडेट्स को तैयार किया जाए। इसका प्रस्ताव बनाकर डीआईओएस कार्यालय में भेज जाए। जिससे की उसे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को भेजा जा सके। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि एनसीसी बटालियन की स्थापना के लिए सभी प्रधानाचार्यों को कैडेट़्स को तैयार करने को कहा गया है। इसके स्थापना होने से छात्रों को सैन्य सेवाओं में जाने पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें