संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 11 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें शामिल होने के लिए कुल 4591 छात्रों ने आनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, जगतगुरू शंकराचार्य इंटर कॉलेज मेंहदावल, ब्लूमिंग बड्स एकेडमी खलीलाबाद, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद, द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा, डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल, उबा आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार शामिल हैं। नवोदय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मियों को केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक व सचल दस्ते का गठन भी किया गया है।