फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनरल स्टोर से सेट करता था ग्राहक, घर से टिकट निकालता था नसीबुल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करने के मामले में पकड़ा गया नसीबुल्लाह अपने जनरल स्टोर की दुकान से ग्राहकों को सेट करता था और रात में घर पर आकर टिकट बनाता था। गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी मामले में बुधवार शाम लखनऊ मंडल की स्पेशल टास्क टीम और बस्ती रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दुधारा थाना क्षेत्र के चिउटना चौराहे पर छापा मारकर सिसवा तालिब गांव निवासी नसीबुल्लाह को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रेलवे के तत्काल और सामान्य टिकट तैयार कर उनकी कालाबाजारी करता था।
आरपीएफ, रेलवे की अपराध सूचना शाखा और साइबर टीम आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और यह नेटवर्क कबसे सक्रिय था। साथ ही प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वालों और टिकट खरीदने वाले संदिग्ध ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है। लोगों मुताबिक नसीबुल्लाह जनरल स्टोर की दुकान से ग्राहक सेट करता था। इसके बाद घर से टिकट बनाकर देता था। लैपटाॅप व आवश्यक अन्य सामान घर पर ही रखता था।
विज्ञापन

दूसरी ओर कार्रवाई के बाद बाघनगर, दानोकुइयां, नव्वागांव, टेमारहमत, चिउटना, सालेहपुर, दुधारा, सेमरियावां, लोहरौली और पिपरा बोरिंग समेत कई स्थानों पर टिकट बनाने वाले दुकानदारों और जनसेवा केंद्र संचालकों में हड़कंप है। लोगों का कहना है कि केवल एक-दो दुकानों पर कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए पुलिस, आरपीएफ और रेलवे की संयुक्त टीम को नियमित अभियान चलाना चाहिए।
ग्रामीणों के मुताबिक, दुधारा थाना क्षेत्र के कई बाजारों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), जनसेवा केंद्रों और संदिग्ध दुकानों की जांच होनी चाहिए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कई जनसेवा केंद्रों और टिकट बुकिंग करने वाले दुकानदारों ने अपने रिकॉर्ड व्यवस्थित करने शुरू कर दिए हैं। जबकि केवल अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट ही नियमानुसार टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं स्थिति यह है कि कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र के कई चौराहों और कस्बों में दलाल फर्जी आईडी के जरिए रेलवे टिकट बनाकर लोगों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं।

छह जून को गिरफ्तार किया गया था मोहम्मद शाबान
इससे पहले छह जून को आरपीएफ बस्ती और लखनऊ मंडल स्पेशल टास्क टीम की संयुक्त कार्रवाई में लोहरौली बाजार स्थित नौशाद टेलीकॉम मोबाइल सेंटर से मोहम्मद शाबान को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया था कि वह व्यक्तिगत एवं फर्जी आईडी के माध्यम से रेलवे टिकट बुक कर यात्रियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलता था। उसके कब्जे से सात लाइव और चार पूर्ण रेलवे ई-टिकट, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें