फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे को भूल नहीं पा रहे परिजन, घर में पसरा मातम

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायलों का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
बेलहर। उन्नाव में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाली दिव्या का शव बृहस्पतिवार को बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या बाबू पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। इससे माहौल पूरा गमगीन हो गया। पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने नम आंखों से दिव्या को अंतिम विदाई दी। वहीं उसके परिवार के अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बढ़या बाबू गांव के समीप स्थित श्मशान घाट पर दिव्या का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए। हर किसी के चेहरे पर हादसे का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। लोग एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए।
परिजन ने बताया कि हादसे से पहले तक परिवार के सदस्यों से लगातार बातचीत हो रही थी। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि कुछ ही देर बाद एक तेज रफ्तार बस की टक्कर उनकी दुनिया उजाड़ देगी। देखते ही देखते हंसता-खेलता परिवार गहरे सदमे में डूब गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल प्रिया, अपराजिता और आर्यन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
दिव्या की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।



कार-बस में हुई थी टक्कर

कार से वृंदावन दर्शन के लिए श्रद्धालु जा रहे थे। उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह करीब चार बजे बस से कार की टक्कर हो गई। इसमें दिव्या (13) की मौके पर ही मौत हो गई। दिव्या की मां प्रिया देवी, भाई आर्यन, बहन अपराजिता घायल हो गए। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें