संतकबीरनगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने और प्रधानमंत्री के समर्थन की अपील पर रविवार को भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता हुई।
इसमें भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा कि तीन दिन के विशेष संसद सत्र को बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के स्वाभिमान एवं सम्मान को बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। उनके इस कदम से देश की महिलाओं को आगे बढ़ने और नीति निर्धारण में सशक्त भूमिका सुनिश्चित होगी। संवाद