संतकबीरनगर। पुलिस ने नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट व यौन शोषण के मामले में आरोपी अफसर अली उर्फ छोटन निवासी औरही थाना कोतवाली खलीलाबाद को जिला अस्पताल मुख्य गेट से रविवार को गिरफ्तार किया। पीड़ित ने नौ अप्रैल को कोतवाली में अपनी पुत्री को उक्त आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत कराई थी। संवाद