फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम नालियां बनीं मुसीबत, बारिश में हो रहीं ओवरफ्लो, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
बंजरिया मोहल्ले की सड़क पर जलभराव हो गया है। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जाम नालियां बनीं मुसीबत, बारिश में हो रहीं ओवरफ्लो, जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन

- सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन की आधी अधूरी तैयारी ने शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि शहर की नालियां कई स्थानों पर जाम हैं, जिससे बरसात का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क तक पसरा रहा है।आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन हर वर्ष नालियों की सफाई समय से कराता रहा है, लेकिन इस बार कई जगहों पर अब तक नालियों की सफाई नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से नालियां जाम हो गई है। इसका असर यह है बारिश होने से शहर के गोलाबाजार, मुखलिसपुर रोड, डाक बंगला के सामने, अंसार टोला आदि स्थानों पर जलभराव हो गया है। बारिश का पानी निकलने में कई-कई घंटे लग जा रहे हैं। यही नहीं कुछ स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो हो जा रही है और गंदा पानी सड़क तक पसर रहा है। ऐसे में पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें भी जगह-जगह टूट गई हैं, जिसमें पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इधर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई है और लोग परेशान हैं। अंसार टोला निवासी राकेश कुमार का कहना है कि नालियां जाम होने से बारिश में सड़क तक गंदा पानी भर जा रहा है। आने-जाने में दिक्कत हो रही है। घरों से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद की ईओ बीना सिंह का कहना है कि शहर के अधिकतर क्षेत्रों में नालियों की सफाई कराई गई है लेकिन लोग कूड़ा-कचरा नालियों में फेंक देते हैं, जिसके कारण समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी दिक्कत है वहां नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें