फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: घर के बाहर सो रहे शख्स पर गिरा हाईटेंशन तार, मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 28 Jun 2020 07:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
शव - फोटो : Social Media
विज्ञापन
संतकबीरनगर के लोहरैया क्षेत्र के टाड़ा गांव के मिश्रौलिया टोला में शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे शख्स पर हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


धनघटा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया निवासी झिनकू (48) शनिवार की रात अपने घर के सामने सो रहे थे। रात में करीब एक बजे उनके घर के ऊपर से गया हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। जिसके चपेट में आने से झिनकू की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही ने परिवार के मुखिया की जान ले ली। विद्युत तार काफी दिनों से जर्जर था। जिसे बदलने के लिए विद्युत विभाग के लोगों से कई बार कहा गया लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता भानूप्रताप चौरसिया का कहना है कि मिश्रौलिया में काफी पहले से विद्युत तार खिंचा गया है। तार जर्जर होने की जानकारी उनको नहीं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें