फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक डिग्री और चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को जहां आसमान में बादल दिखाई दिए, वहीं शुक्रवार को कड़ी धूप रही। ऐसे में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

काम के चलते घरों से बाहर निकले लोग पसीने से लथपथ हो गए। हालांकि अभी बारिश के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कुछ देर बाद तेज धूप होने से लोग उमस भरी गर्मी बेहाल रहे।
मेंहदावल बाईपास पर बस पकड़ने के लिए जाने वाले लोग ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर खुद को धूप से बचाते हुए नजर आए। गर्मी के चलते पंखा, कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। इस बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि समय-समय पर पानी का सेवन करते रहें और तली-भुनी खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मानसून अभी सक्रिय है, जिससे बारिश की संभावना है। अगले एक दो दिन में अच्छी बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र- मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें