फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुस्लिम महिलाओं ने एसओ को बांधी राखी, पेश की कौमी एकता की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को दुधारा थाना परिसर में कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम महिलाओं ने थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें भाई माना और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
विज्ञापन

राखी बंधवाने के बाद थानाध्यक्ष ने भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी भेंट किए। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी इस भावनात्मक पल के गवाह बने।
एसओ अमित कुमार कुशवाहा ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इसकी भावना जाति और धर्म की सीमाओं से परे है। मुस्लिम बहनों की ओर से राखी बांधना आपसी भाईचारे और कौमी एकता की खूबसूरत मिसाल है।
विज्ञापन

महिलाओं की इस पहल की क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने के साथ ही एकता का सकारात्मक संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें