फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जत की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पिता के बार-बार मना करने पर भी प्रेमी से फोन पर घंटों बात करती थी युवती
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरगर। कोतवाली क्षेत्र के करौता गांव में बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने इज्जत की खातिर बेटी की हत्या किए जाने की बात बताई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चौकीदार विक्रम प्रसाद ने पांच जुलाई को सूचना दी कि करौता गांव निवासी साहेब आलम की 18 वर्षीय बेटी सफीना की 30 जून को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पिता ने आनन-फानन बेटी के शव को दफना दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। डीएम के आदेश पर सात जुलाई को कब्र खोदवाकर शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। पुलिस की विवेचना और संकलित साक्ष्यों के विश्लेषण से यह बात प्रकाश में आई कि सफीना की हत्या उसकी आदतों एवं हरकतों से तंग आकर मान-सम्मान बचाने के लिए उसके पिता साहेब आलम ने ही की थी। शनिवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था। बार-बार मना करने के बाद भी बेटी फोन पर घंटों बातचीत करती थी। जिससे नागवार गुजरा और गला दबाकर बेटी सफीना की हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें