फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानसून से निपटने की तैयारी में जुटी नगर पालिका, डेडलाइन 10 जून

Wed, 04 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोला बाजार में ​स्थित नालियों की सफाई करते हुए मजदूर 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन शहर में जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए जहां पोकलेन मशीन से नालों की सफाई की जा रही है, वहीं छोटे नालाें की सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। नालों की सफाई का कार्य पूर्ण करने के लिए 10 जून डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन

इस बार मानसून समय से पहले आने की संभावना है। पूर्व में मानसून 15 जून के बाद आता रहा है। पूर्व के वर्षों में बरसात का मौसम शुरू होने पर शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती रही है। जिसके कारण शहरवासियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती थी। इस समस्या से निजात के लिए नगर पालिका परिषद ने शहर के जनता मार्ग से कसैला, पटखौली से एआरटीओ ऑफिस, मोहद्दीनपुर, डीघा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नालों का निर्माण कराया है, ताकि जलभराव की समस्या से शहरवासियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही शहर के नालों को भी आपस में कनेक्ट किया जा रहा है।
रेलवे लाइन के किनारे से होकर गए नालों को भी साफ कराया जा रहा है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में बनी पुलिया से होकर जल निकासी के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। नालों का गंदा पानी हाईवे के किनारे से होकर मगहर चला जाएगा, जबकि कलेक्ट्रेट क्षेत्र के पानी को बड़गो होकर आगे निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सफाई कार्य का निरीक्षण
शहर में नालों की सफाई को लेकर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी नाले में सिल्ट नहीं बचनी चाहिए, ताकि पानी का प्रवाह तेजी से हो सके। उन्होंने बताया कि 15 से 16 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष बचे नाले 10 जून तक साफ हो जाएंगे। इससे बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
कोट
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में छोटे-बडे़ कुल 34 नाले हैं। इनकी सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 10 जून तक सभी नाले साफ हो जाएंगे। जो नए नाले बने हैं, उनको आपस में कनेक्ट कराया जा रहा है, ताकि जल निकासी में किसी प्रकार की बाधा न होने पाए।
विज्ञापन

-अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें