फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि विभाग ने बीज की दुकानों से 21 नमूने लिए, दो को नाेटिस जारी

Wed, 04 Jun 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में बीज की दुकानो की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को मेंहदावल क्षेत्र के बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 14 दुकानों से बीज के 21 नमूने लिए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। टीम की इस छापेमारी से बीज की दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मेंहदावल तहसील क्षेत्र स्थित बीज की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई। यह छापेमारी बीज की गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने, नकली बीजों की बिक्री की रोकथाम के लिए की गई। इस दौरान 14 दुकानों से 17 धान के, एक मक्का और तीन चरी के बीज के नमूने लिए गए।
कुल 21 नमूने लिए गए। इसमे लालचंद एंड संस मेंहदावल, जनता बीज भंडार वन मेंहदावल, द नेशनल सीड कंपनी मेंहदावल, जनता बीज भंडार दो, न्यू किसान बीज भंडार, किसान बीज भंडार, न्यू भारत बीज भंडार, मौर्य ट्रेडर्स डड़िया, शक्ति खाद बीज भंडार डड़िया, एग्री जंक्शन कृषि केंद्र टोटहा शामिल था।
विज्ञापन

जिसमे किसान एग्री जंक्शन टोटहा बंद मिला और पांडेय बीज भंडार को अभिलेख नहीं दिखाने नोटिस जारी किया गया। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अगर यह अमानक मिला तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें