फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिकअप से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
उज्जवल तिवारी की फाइल फोटो
विज्ञापन
हरिहरपुर/ महुली। नगर पंचायत हरिहरपुर में बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुबखरी गांव निवासी उज्ज्वल त्रिपाठी (22) पुत्र आनंद त्रिपाठी बुधवार को हरिहरपुर किसी कार्य से आए थे। वह जैसे ही महुली-हरिहरपुर सड़क के मोड़ पर वार्ड तीन के पास पहुंचे कि महुली की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे एसओ महुली हरेंद्र पाठक ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर युवक के घर में चीख-पुकार मच गई। पिकअप चालक मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता 15 साल से लापता, प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर मां कर रही परवरिश
हरिहरपुर/ महुली। सुबखरी निवासी मृतक उज्ज्वल त्रिपाठी के पिता आनंद त्रिपाठी 15 साल से लापता हैं। माता सरिता त्रिपाठी हरिहरपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। उज्ज्वल तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग यही चर्चा कर रहे थे पिता की गैरमौजूदगी में मां ने बच्चों की परवरिश के लिए दिन-रात एक कर दी लेकिन नियति ने एक मां से उसका सहारा छीन लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें