फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड बढ़ने लगी है। इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट आते ही जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की अस्थि रोग ओपीडी में इन दिनों रोजाना लगभग 50 से 60 मरीज जोड़ों में दर्द और अकड़न की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें घुटने और कंधे के दर्द के मरीज सबसे ज्यादा शामिल हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवओंभू ने बताया कि तापमान कम होने और ठंड बढ़ने के कारण शरीर की सक्रियता (फिजिकल एक्टिविटी) में कमी आ जाती है, जिससे जोड़ों में अकड़न और तेज दर्द महसूस होने लगता है। सुबह के समय बिस्तर से उठने पर जकड़न होना, चलने-फिरने में कठिनाई आना और कुछ मामलों में जोड़ों पर सूजन की शिकायत आम हो गई है।
जिन मरीजों को पहले से गठिया (आर्थराइटिस) या अन्य जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए यह मौसम और अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है। उनका कहना है कि इस बदलते मौसम में जोड़ों के पुराने और नए मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हल्की स्ट्रेचिंग या व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और खान-पान का विशेष ध्यान रखें ताकि शरीर में जकड़न और दर्द से राहत मिल सके।
विज्ञापन

-
ऐसे करें बचाव
जोड़ों में दर्द या अकड़न होने पर ठंड से बचाव करें और शरीर को गर्म रखें। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या लेटने से बचें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग करते रहें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाएं न लें। सूजन, लालिमा, तेज दर्द, बुखार या चलने-फिरने में परेशानी हो तो चिकित्सक से जांच कराएं। दर्द को नजरअंदाज न करें, समय पर उपचार कराने से समस्या बढ़ने से रोकी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें