फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर कार की टक्कर से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद मृत मां-बेटे के रोते परिजन व रिश्तेदार 
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। रामजानकी मार्ग पर प्रसादपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे कार की टक्कर से बाइक सवार हरिश्चंद्र (30) और उसकी मां राधिका (55) की मौत हो गई। गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी हरिश्चंद्र धनघटा क्षेत्र के बगही गांव में स्थित ननिहाल से मां को लेकर लौट रहा था। इस हादसे में गोरखपुर के ही खजनी क्षेत्र के धबौली जबालपुर का रहने वाला कार चालक श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसओ धनघटा राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि सिकरीगंज क्षेत्र के एकडंगा गांव का रहने वाला हरिश्चंद्र अपनी मां राधिका के साथ बुधवार को धनघटा क्षेत्र के ग्राम बगही में रहने वाले अपने मामा जगदीश के घर गया था। हरिश्चंद्र की पिछले महीने ही शादी हुई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद वह बाइक पर मां को लेकर घर लौट रहा था। धनघटा चौराहे से दो किलोमीटर आगे प्रसादपुर गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
पुलिस ने घायल मां-बेटे और कार चालक को सीएचसी हैंसर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया जबकि कार चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार चालक श्याम की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें