फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चाकू से हमला कर मां-बेटी को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मडहाराजा गांव में चाकू से हमला कर मां-बेटी को घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता पिंकी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 19 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे पिंकी सीढ़ी लेने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गड़सापुर गांव की रहने वाली हलीमा खातून ने गालियां देते हुए उन पर और उनकी बेटी डिंपल पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में मां-बेटी को गंभीर चोटें आईं। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें