संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के परसपुर गांव में जमीन के नाम पर रुपये हड़पने का मामला आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता आशा गोंड निवासी परसपुर ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के बाबूलाल उर्फ बब्बू की खेती बाड़ी व मकान गांव में है। वर्तमान में वह एल 682 केशवपुरम आवास विकास कल्याणपुर थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके के पास बाबूलाल उर्फ बब्बू एवं उनकी लड़की नीलम आई और जमीन की कीमत 17,50,000 रुपये मांगी। बाबूलाल के कहने पर विभिन्न तिथियों में उनकी बेटी नीलम के खाते में 7,60,000 रुपये भेजे। संवाद