फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोगों का हड़प लिया पैसा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थनाा क्षेत्र के लोहरसन निवासी एक गल्ला व्यवसायी पर लोगों का पैसा हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ितों की शिकायत पर बेलहरकला थाना पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में मोनू जायसवाल निवासी गोबड़ौरी ने बताया है कि लोहरसन बाजार में अंबे ट्रेडर्स के नाम से किराने की दुकान है। जिसके मालिक आशीष गुप्ता व अशोक कुमार गुप्ता दोनों मिलकर फर्म चलाते थे। जो अब फर्म का नाम बदल कर मद्धेशिया ट्रेडर्स के नाम से चका रहा है। बहुत पुरानी दुकान होने के कारण वह लोग उनको नकद व उधार गल्ला बेचा करते हैं। कुछ दिन पूर्व मोनू जायसवाल का धान, गेंहू, चावल बेचा गया। जिसकी कीमत 5,32,415 रुपये हुआ था। विजय कुमार निवासी फुलवरिया का 17,93,430 रुपये का धान, अनुज कुमार निवासी फुलवरिया का 17,56,522 रुपये के चावल में 1,59,562 रुपये का किराना सामान लिए हैं। राजकुमार निवासी फुलवरिया 17,56,020 रुपये का धान व अरविंद कुमार का 13,83,105 का धान व गेंहू बेचा गया। हनुमान का 12,56,760 का धान में 2,13,395 रुपये का सामान ले गए। पंचगुलाम का 6,72,635 का धान व चावल बेचा गया। राकेश कुमार का 1,57,800 रुपये का गेंहू व चावल बेचा गया। अशोक गुप्ता निवासी रजउर थाना बखिरा का 9,89,271 रुपये का गेंहू व मोहन लाल निवासी सौरहा थाना बखिरा का 4,42,530 रुपये का गेंहू, कन्हैया लाल निवासी सौरहा थाना बखिरा का 2,25,000 रुपये का गेंहू बेचा गया था। सभी लोगों का पैसा एक माह बाद देने को आशीष ने कहा था। उसी बीच वह घर छोड़कर कहीं चला गया। उसके पिता अशोक कुमार गुप्ता से पूछने पर कहने लगे कि लड़का आएगा तो सबका भुगतान करेगा। दो माह बीत जाने के बाद पता चला कि वह बेलहर कला थाना पर आया है। तब वह लोग बेलहर थाने पर पहुंचे जो वहां पर आशीष गुप्ता ने सुलह समझौता किया कि धीरे-धीरे सबका पैसा दे दूंगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पैसा नहीं दिया। जिसे मांगने पर कहने लगा कि उसका सारा पैसा अमित गुप्ता निवासी तेनुहारी थाना सहजनवा जिला गोरखपुर व बैजनाथ मद्धेशिया निवासी पटखौली थाना सहजनवा के पास है, चलो वहीं चलकर सबका पैसा दिलवा देता हूं। वहां पहुंचने के बाद पिपरौली चौकी पर अमित गुप्ता व अशोक कुमार गुप्ता के बीच समझौता हुआ कि 2.5 करोड़ रुपये देंगे। जिसमें सबका भुगतान हो जाएगा, लेकिन आज तक उन लोगों को इन चारों लोगों ने कोई भुगतान नहीं दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले में आशीष गुप्ता, अशोक गुप्ता निवासी लोहरसन, अमित गुप्ता निवासी तेनुहारी व बैजनाथ मद्धेशिया निवासी पटखौली सहजनवां जनपद गोरखपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें