फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी धनवर्षा, 70 करोड़ की खरीदारी

विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर गोलाबाजार में लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दूसरे दिन भी धन वर्षा, 70 करोड़ की खरीदारी
विज्ञापन

बर्तन, बाइक, मोबाइल, हार्डवेयर, इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर लगी रही भीड़
दो दिनों में 170 करोड़ का हुआ व्यवसाय
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व पर रविवार को दूसरे दिन भी जिले में सामान की जमकर खरीदारी हुई। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। धनतेरस का शुभ मुहूर्त 4:40 बजे तक था। शुभ मुहूर्त में लोगों ने दुकानों पर पहुंच कर मनपसंद के सामान खरीदे। दो दिनों में धनतेरस पर्व में जिले में 170 करोड़ कर व्यापार होने की बात व्यापारी ने बताई। पिछले वर्ष से इस वर्ष व्यापार बेहतर होने पर राहत की सांस ली।
धनतेरस का पर्व शनिवार को 4:14 बजे से शुरू हो गया, जो रविवार को शाम 4:44 बजे तक था। शनिवार को धनतेरस का पर्व पड़ने की वजह से काफी संख्या में लोगों ने बाइक, बर्तन व आभूषण की खरीदारी नहीं की, जो लोग शनिवार को सामान नहीं खरीद सके वह लोग रविवार को खरीदारी में जुटे रहे। बर्तन की दुकानों पर कुकर, चम्मच, प्लेट, गिलास, थाली आदि की डिमांड सबसे ज्यादा थी। बर्तन की दुकान गोला बाजार की सड़कों पर काफी संख्या में लगाई गई थी।
विज्ञापन

बर्तन विक्रेता रामजीत जायसवाल ने बताया कि दो दिन तक धनतेरस होने की वजह से बर्तन की बिक्री काफी तेजी के साथ हुई है। उम्मीद है कि जिले में 15 करोड़ के करीब बर्तन बिके हैं। आभूषण की दुकानों पर भीड़ रही। लोग चांदी के सिक्के के साथ ही अन्य सोने व चांदी के सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

व्यापारी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि दो दिनों तक बिक्री हुई है। रविवार को जिले में करीब 30 करोड़ के चांदी और सोने के आभूषण की बिक्री का अनुमान है। बर्तन, टीवी व फ्रिज की दुकानों पर भीड़ रही। रविवार को बाइक की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। 25 करोड़ की बिक्री का अनुमान है। मोबाइल फोन, हार्डवेयर, लाई, गट्टा, खिलौना आदि की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। जिले में रविवार को कुल 70 करोड़ की बिक्री का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें