फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद मिली रकम में 24.4 लाख उड़ा दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति के बाद मिली रकम में 24.4 लाख उड़ा दिए
विज्ञापन

रिटायर्ड सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के औरहियां मंझरिया निवासी सेवानिवृत्त सिपाही के खाते से साइबर ठगों ने 24 लाख 40 हजार रुपये उड़ा दिया। खाते से पैसा निकलने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बेलहर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर मिलने के बाद बेलहर पुलिस मुकदमा दर्ज करके छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

औरहियां मंझरिया निवासी विद्यासागर पुत्र श्यामलाल ने तहरीर में कहा है कि वह पुलिस विभाग में चालक के पद पर तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद मिली राशि में से गुरुवार को 24 लाख 40 हजार रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दिया गया। जिसमें से चार लाख रुपया दो लोगों के गोरखपुर के बांसगांव स्थित खाते में भेजा गया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी बेलहर पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन कर रही है। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें