फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान, फिर बनेंगे पीएम : ब्रजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा के डेबरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोले डिप्टी सीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा (संतकबीरनगर)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का विकास तो हुआ ही साथ ही साथ विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है। इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सबको मिल रहा है। इसलिए जनता लगातार तीसरी बार उन्हें पीएम बनाने के लिए तैयार है।
ये बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को धनघटा क्षेत्र के डेबरी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। पाठक ने पुलवामा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलवामा का बदला लेने के लिए हमारी सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर दोषियों को जवाब दिया। तब से पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है कि वह भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच हमारे देश के 24000 छात्र फंसे हुए थे, जिनको लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के नेताओं से बात की, जिसका नतीजा हुआ कि हमारे सभी छात्र सकुशल अपने देश लौट आए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पाठक ने कहा कि उनकी नजर में केवल सैफई के लोग ही सब कुछ है। प्रदेश की अन्य जनता से उन्हें कोई लेना-देना नहीं।
विज्ञापन


यूपी में इंडिया गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा : ओमप्रकाश राजभर
सभा को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी और अखिलेश यादव अभी बच्चे हैं। यह लोग कितना भी जोर लगा लें लेकिन उत्तर प्रदेश में इनका खाता खुलने वाला नहीं है। क्योंकि साइकिल की छूंछी निकल चुकी है। अब उसमें हवा नहीं रुकने वाली है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की सरकार देश और प्रदेश के सभी वर्गों का विकास कर रही है।
एनडीए सरकार में गरीबों का हुआ उत्थान : संजय निषाद

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन निषाद समुदाय के लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है लेकिन वह अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं हो पाएगा। एनडीए सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जो काम किया है, जनता को उसका लाभ मिला है। इसलिए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए देश की जनता पूरी तरह से मन बना चुकी है। केंद्र मे एनडीए की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवीण निषाद, विधायक गणेश चंद चौहान, अंकुर राज तिवारी, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, पौली ब्लाक के प्रमुख राममिलन यादवव अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें