फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सीएम की सभा में भीड़ बढ़ी तो ध्वस्त हो गई व्यवस्था

Tue, 21 May 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा में सपा की जनसभा में अ​खिलेश यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच 
विज्ञापन
- बैरिकेडिंग तोड़कर अखिलेश के मंच तक पहुंच गई भीड़
विज्ञापन

- सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा के द्वाबा विकास इंटर कॉलेज के पास आयोजित सपा की चुनावी सभा में अखिलेश यादव को सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंच के समक्ष बने सुरक्षा की बैरिकेडिंग को भीड़ ने तोड़ दिया और मंच तक पहुंच गई। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सीओ ब्रजेश सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लगे रहे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दोपहर 1:25 बजे जनसभा को संबोधित करना था, पर वह 2:55 बजे सभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ काफी थी और अखिलेश को सुनने के लिए बैठी थी। धूप होने की वजह से भीड़ सामने के बाग में छांव में बैठ गई थी। जैसे ही अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर चक्कर लगाने लगा तो भीड़ सभा स्थल तक पहुंच गई। मंच के सामने डी घेरा बनाया था। जहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और घेरे को तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ दौड़ते हुए मंच के सामने तक पहुंच गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मी हड़बड़ा गए और लोगों को रोकने का प्रयास करने लगे। फिर भी लोग नहीं माने। इसके बाद सीओ ब्रजेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ का नियंत्रित किए। जब अखिलेश ने मंच से भाषण समाप्त किए तो भीड़ उनसे हाथ मिलाने के लिए बढ़ने लगी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। जब अखिलेश हेलीकाप्टर में बैठकर रवाना हुआ तब जाकर सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। धूप की वजह से लोग वहां से हटकर सामने के बाग में चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें