फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत में मोबाइल चुरा कर जाने के दौरान एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंपा दिया। पकड़े गए चोर के पास से चोरी की पांच मोबाइल फोन बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

टेमा रहमत निवासी रामसुध पुत्र हरिराम ने बताया कि वह रविवार को बरामदे सोए थे। सिर के पास अपनी मोबाइल रखे थे। जबकि पड़ोसी रामशंकर अपनी मोबाइल बरामदे में चार्ज करने के लिए लगाए थे। दोनों लोगों की चार सेट मोबाइल सहजाद अहमद उर्फ जुबैद निवासी वासिन थाना दुधारा चोरी कर लिया। वह लोग काफी खोजबीन किए, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। सोमवार को पड़ोसी जसवंत अपनी मोबाइल फोन बाहर चारपाई पर रखे थे। आरोप है कि सहजाद अहमद उर्फ जुबैद चुरा कर जा रहा था। जिसे जसवंत ने देख लिया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि वहीं रामसुध और रामशंकर की भी चारों मोबाइल चुराया है। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया गया। कांटे चौकी इंचार्ज दीपक दूबे ने बताया कि पकड़े गए चोर सहजाद अहमद उर्फ जुबैद निवासी वासिन थाना दुधारा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कब्जे से चोरी की पांच मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें