फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 2670 लोग मिल चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव, 2670 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 31 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1640 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2670 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में सात, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 31 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2670 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 166 एक्टिव केस है। 2465 लोग ठीक हो चुके हैं। 1640 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3468 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें